Tuesday, August, 12,2025

एशिया के टॉप-5 शहरों में जयपुर 5वां, टोक्यो-बैंकॉक को पछाड़ा

जयपुर: राजधानी जयपुर ने एक बार फिर अपने ऐतिहासिक वैभव, सांस्कृतिक समृद्धि और अतिथि सत्कार से वैश्विक मंच पर अपनी अलग उपस्थिति दर्ज कराई है। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'ट्रैवल लीजर' के वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड्स-2025 सर्वे में जयपुर को एशिया के 15 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन शहरों में पांचवां स्थान मिला है। इस सर्वे की सूची में चियांग माई (थाईलैंड), टोक्यो (जापान) और बैंकॉक (थाईलैंड) जैसे वैश्विक शहरों के साथ जयपुर को 91.33 का पाठक स्कोर मिला। इस सर्वे में जयपुर का नाम शामिल होना इसकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और सांस्कृतिक महत्त्व का प्रमाण है। सूची में जयपुर ने होई एन (वियतनाम), क्योटो (जापान) और उबुद (इंडोनेशिया) जैसे पर्यटन स्थलों को भी पीछे छोड़ा है।

भारत से मुंबई 9वें और आगरा 10वें स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर सोमवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम बताया। जयपुर को यह मान्यता उसकी समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार की भावना के कारण मिली है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। साथ ही, उन्होंने पर्यटन विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार आधुनिक पर्यटन अवसंरचना, संस्कृति संरक्षण और सुविधाओं के विकास पर लगातार काम कर रही है।

सफलता हर राजस्थानी की मेहनत का फल

दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकारी प्रयासों की नहीं, बल्कि उन सभी व्यक्तियों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने राजस्थान की परंपरा, धरोहर और मेहमाननवाजी को दुनिया के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय है कि हम सभी मिलकर पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, सुरक्षा और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे राजस्थान की यह प्रतिष्ठा और भी सशक्त हो।

जनसुनवाई में त्वरित राहत, जनता से सीधा संवाद

दीया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई भी की, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। - इसमें अतिक्रमण, पुलिस संबंधी शिकायतें और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से कई मामलों का तुरंत समाधान करवाया और कहा कि राज्य सरकार हर सोमवार और मंगलवार को नियमित जनसुनवाई कर रही है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा कर रही है।
-

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery