Wednesday, April, 29,2026

एक ही दिन में शहर की 500 दीवारें बनेंगी 'कलरफुल'

जयपुर: जयपुर नगर निगम ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अब सिर्फ सड़कें साफ करना ही लक्ष्य नहीं, बल्कि शहर को ऐसा चमकाना है कि वह खुद 'ब्रांड' बन जाए। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए जयपुर अब स्वच्छता के साथ-साथ सौंदर्य की जंग भी लड़ने जा रहा है और इस जंग का नाम रखा गया है 'रंग दे गुलाबी'।

नगर निगम जयपुर के आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि 2 मई का दिन जयपुर के लिए सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि एक रंगीन क्रांति का दिन होगा। इस दिन 500 दीवारों को रंगने का लक्ष्य रखा गया है। यह कोई सामान्य पेंटिंग अभियान नहीं, बल्कि एक ऐसा शहरव्यापी आंदोलन है जिसमें हर दीवार एक संदेश देगी 'सफाई है तो सुंदरता है।' नगर निगम का दावा है कि यह देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग होगा, जहां इतनी बड़ी संख्या में दीवारों को एक ही दिन में रंगों से सजाया जाएगा।

कमियों से सबक, अब 'टॉप रैंकिंग' की तैयारीः नगर निगम जयपुर के आयुक्त ओम कसेरा पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में कुछ तकनीकी खामियों और नागरिक फीडबैक की कमजोरी के कारण जयपुर की रैंकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार रणनीति पूरी तरह बदल दी गई है। अब फोकस सिर्फ कचरा उठाने या सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि शहर की 'विजुअल इमेज' सुधारने पर है।

कसेरा ने इस अभियान को भावनात्मक और रणनीतिक दोनों स्तर पर अहम बताया। उन्होंने कहा कि 'रंग दे गुलाबी' केवल दीवारों को रंगने का काम नहीं है, बल्कि यह शहर की सोच, उसकी पहचान और उसके व्यवहार को रंगीन बनाने का सामूहिक संकल्प है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery