Friday, June, 05,2026

रामगंज में ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हुई 6 मंजिला इमारत

जयपुर: रामगंज में चौकड़ी रामचंद्रजी स्थित जगन्नाथ शाह के रास्ते (चीता वालों का मोहल्ला) में गुरुवार को नगर निगम ने एक बढ़ी और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए झुकी हुई छह मंजिला अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया। गुरुवार सुबह 10:18 बजे जैसे ही कमजोर किए गाए पिलर टूटे, पूरी बिल्डिंग धमाके के साथ ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गई। धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और आसपास धूल का गुबार छा गया। करीब 25 दिनों से खतरे का कारण बनी इस इमारत को गिराने के लिए निगम ने सुबह से ही सुरक्षा और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली थीं। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ध्वस्तीकरण से पहले प्रशासन ने बिल्डिंग के आसपास स्थित 15 मकानों को खाली कराया था।

हथौड़ों की चोट से कमजोर किए पिलर

नगर निगम की टीम ने सुबह 8:30 बजे कार्रवाई शुरू की। करीब 9 बजे कर्मचारियों ने हथौड़ी से बिल्डिंग के निचले हिस्से और क्षतिग्रस्त पिलरों को तोड़ना शुरू किया। धीरे-धीर पूरी संरचना कमजोर होती गई और 10:18 बजे एक बड़े धमाके के साथ पूरी इमारत सामने की ओर गिर गई।

चार मंजिल से छह मंजिल तक पहुंचा अवैध निर्माण

किशनपोल जोन के उपायुक्त विजेंद्र सिंह के अनुसार, करीब 10 साल पुरानी यह इमारत बिना किसी वैध अनुमति के बनाई गई थी। पहले यहां चार मंजिले थी, लेकिन बाद में मकान मालिक रईस ने पाचवी और छठी मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे मुख्य पिलर क्षतिग्रस्त हो गए और पूरी इमारत एक और झुक गई।

9 मई को आई थी दरार

इगास्त में 9 मई को बड़ी दरार दिखाई देने के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भवन को खाली करा दिया था। बाद में विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण कर इसे अत्यंत खतरनाक और गिराऊ घोषित कर दिया। तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद निगम ने ध्वस्तीकरण की योजना तैयार की और पूरी सावधानी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

ऐसे चला पूरा ऑपरेशन

  • 08:30 बजे: ध्वस्तीकरण अभियान शुरू
  • 09:00 बजे: पिलरों को हथौड़ों से तोड़ना शुरू
  • 10:18 बजे: जोरदार धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग ध्वस्त

सामने के मकान को नुकसान, पेड़ भी टूटा

बिल्डिंग सामने की दिशा में गिरने के कारण उसके ठीक सामने स्थित एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा। साथ ही नजदीक खड़ा एक पेड़ भी टूट गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूरी तरह तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में की गई। सबसे बड़ी राहत यह रही कि पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

नीचे दुकानें, ऊपर किराएदार...

इस बहुमंजिला इमारत के भूतल पर दो दुकाने संचालित हो रही थी। दबाव बढ़ने से दुकानों के शटर तक टेढ़े हो गए थे। भवन के अलग-अलग हिस्सों किराए पर दिए गए थे और यहां 30 से अधिक लोग रहते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery