Saturday, July, 25,2026

PWD कर्मचारियों ने न्यायिक परिसरों को कार्यक्षेत्र से हटाने की मांग उठाई

जयपुर: जयपुर जिला न्यायालय परिसर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश यादव और कनिष्ठ अभियंता श्वेता महर के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के नगर खंड-प्रथम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने अधोक्षण अभियंता को सामूहिक अवकाश का पत्र भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया है। साथ ही न्यायिक भवनों और परिसरों से जुड़े सभी अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यों के बहिष्कार और इन परिसरों का क्षेत्राधिकार नगर खंड-प्रथम से हटाने की मांग भी की है।

अधिशासी अभियंता जयप्रकाश यादव द्वारा जारी ज्ञापन के अनुसार, 22 जुलाई को जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देश पर वह और कनिष्ठ अभियंता श्वेता महर जिला न्यायालय परिसर में सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरोप है कि गेट नंबर-1 से बार एसोसिएशन कार्यालय के बीच निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता अनिल चौधरी, मीनार जैन और अन्य अधिवक्ताओं ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निरीक्षण के दौरान जयप्रकाश यादव का कॉलर पकड़कर उनके साथ गाली-गलौज की गई, उन्हें जमीन पर गिराकर घसीटा गया और मारपीट की गई। वहीं, कनिष्ठ अभियंता श्वेता महर जब घटना का वीडियो बना रही थीं तो उनका मोबाइल फोन और विभागीय दस्तावेज छीन लिए गए तथा विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक अभियंताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक न्यायिक भवनों और परिसरों के कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि न्यायिक परिसरों का क्षेत्राधिकार नगर खंड-प्रथम से हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में अभियंताओं के लिए वहां कार्य करना जोखिम भरा हो गया है।

सरकारी तंत्र को भयभीत करने का प्रयास

PWD अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि सरकारी सेवकों को राजकार्य से रोकने और सरकारी तंत्र को भयभीत करने का प्रयास है। विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि न्यायिक परिसरों में अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यों के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और कई बार अभियंताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को अजमेर में अधिशासी अभियंता विपिन जिंदल के साथ भी अधिवक्ताओं द्वारा मारपीट और अभद्रता की घटना हुई थी, लेकिन मामला केवल माफीनामे तक सीमित रह गया। कर्मचारियों का कहना है कि अब जयपुर में भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने से अभियंताओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery