Thursday, April, 30,2026

लोगों की जमीन पर कब्जा कर रहा भू-माफियाः कागजी

जयपुर: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। छह महीने बाद हुई इस जनसुनवाई की अध्यक्षता कलेक्टर संदेश नायक ने की, जिसमें कुल 84 परिवेदनाएं सुनी गईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसुनवाई में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, किशनपोल विधायक अमीन कागजी और चौमूं विधायक शिखा मील बराला मौजूद रहे। फरियादियों ने मुख्य रूप से पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण, पेंशन, नामांतरण, भूमि विवाद और राजस्व से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान विधायक अमीन कागजी ने आरोप लगाया कि भू-माफिया सक्रिय है और लोगों की जमीनों पर कब्जे बढ़ गए हैं। पुलिस भी आमजन की मदद नहीं कर रही है। सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में आमजन को अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है। कई पीड़ित न्याय के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। उन्होंने कलेक्टर से उम्मीद जताई कि इन समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

कागजी के आरोप निराधार

भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अमीन कागजी के दावों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर आम जनता की सुनवाई हो रही है। जमीन कब्जे के मामलों पर बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि बढ़े हुए अधिकांश मामले उन क्षेत्रों से जुड़े हैं, जहां पहले बहुसंख्यक समुदाय के लोग रहते थे, लेकिन बाद में समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट कर जमीन पर कब्जा कर लिया। एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कोरोना काल में एक व्यक्ति अपने बेटे के पास गया था, तब मंदिर और उसके बरामदे पर कब्जा कर मस्जिद बना दी गई। उन्होंने कहा कि ये मामले कांग्रेस शासन काल के लंबित हैं।

हर फरियादी को व्यक्तिगत रूप से सुना

कलेक्टर संदेश नायक ने हर फरियादी को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को राजस्व प्रकरणों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के आदेश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery