Wednesday, October, 28,2026

जयपुर में 3.45 लाख के नकली नोट बरामद, युवक गिरफ्तार

जयपुर: दीपावली से पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने भट्टा बस्ती थाना इलाके में कार्रवाई कर 3.45 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नाहरी का नाका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी शाहवाज खान (33) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 500 रुपए के नकली नोट मिले हैं।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि एनडीपीएस यूनिट से मिली सूचना पर सीएसटी ने कार्रवाई की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नकली नोट पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के आसपास के इलाके से लाना बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की योजना त्योहारी सीजन और पंचायती राज चुनाव के दौरान नकली नोट बाजार में खपाने की थी। पूछताछ में एक लाख रुपए की असली करेंसी के बदले तीन लाख रुपए के नकली नोट देने की बात भी सामने आई है। पुलिस नोटों की खेप के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।

एक नोट पर दो अलग-अलग सीरियल नंबर

बरामद नोट पहली नजर में असली जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन गौर से देखने पर कागज और प्रिंटिंग की गुणक्ता में अंतर नजर आता है। आंच के दौरान एक नोट पर ऊपर और नीचे दो अलग-अलग सीरियल नंबर मिले। इससे नोटों के नकली होने की पुष्टि हुई। पुलिस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और नकली करेंसी की सप्लाई से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery