Tuesday, April, 28,2026

अब क्यूआर कोड से होगी हाईवे के 'डेंजर जोन' की पहचान

जयपुर: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने एक अनोखी तकनीकी पहल शुरू की है। रेंज के सभी हाईवे पर दुर्घटना प्रभावित स्थानों को चिह्नित कर एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस कोड को गूगल मैप पर स्कैन करने पर रंगीन संकेतकों के माध्यम से जोखिम स्तर की स्पष्ट जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। इस अभियान की जनता की सुरक्षा से जोड़ते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह प्रयास सड़क हादसों को रोकने की दिशा में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आम लोगों के सहयोग से इस दिशा में जरूर सफलता मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर तीन प्रकार के रंगीन संकेतक दिखाई देंगे। ये पिछले तीन वर्षों (2023-2025) में हुई मौतों के आधार पर तैयार किए गए हैं।

पीला रंग कम जोखिम वाले क्षेत्र (लो रिस्क जोन- 'C' श्रेणी) को इंगित करता है, जहां 10 से कम मौतें दर्ज हुई हैं। नारंगी रंग मध्यम जोखिम (मीडियम रिस्क जोन-'B' श्रेणी) दिखाता है, जिसमें 10 से 20 मौतें हुई हैं। जबकि लाल रंग उच्च जोखिम (हाई रिस्क जोन 'A' श्रेणी) -वाले स्थानों को दर्शाता है, जहां 20 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

यह व्यवस्था यात्रियों को पहले से सतर्क रहने में मदद करेगी। ब्लैक स्पॉट की पूरी सूची को गूगल मैप पर भी अपलोड कर दिया जाएगा, ताकि वाहन चालक बिना किसी परेशानी के इन स्थानों से गुजरते समय सावधानी बरत सकें।

121 ब्लैक स्पॉट पर 1108 मौतें

दरअसल, गत दिनों जयपुर रेंज के आठ जिलों में किए गए सर्वेक्षण से पता चला कि 121 ऐसे खतरनाक स्थल हैं, जहां पिछले तीन वर्षों में कुल 1108 लोगों की जान चली गई। इनमें 'ए' श्रेणी के छह स्थानों पर सबसे अधिक 162 मौतें दर्ज हुई। 'बी' श्रेणी के 37 स्थानों पर 475 और 'सी' श्रेणी के 78 स्थानों पर 471 मौतें हुई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery