Friday, June, 27,2025

साहस और सेवा को किया सलाम... 195 पुलिसकर्मी सम्मानित

जयपुर: जयपुर के जलमहल के सामने स्थित क्राइम ब्रांच की पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित अलंकरण समारोह में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने 195 पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को विभिन्न श्रेणियों के पदक व सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में एएसपी आदर्श चौधरी, एसआई राजेश कुमार, महेश कुमार टांक, हेड कांस्टेबल सायर सिंह, कांस्टेबल मनीषा कुमारी व राजेश कुमार यादव को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह को राजस्थान पुलिस सेवा पदक, एसआई कबीर खान, मोहम्मद यूसुफ खान, एएसआई कांता देवी, त्रिलोक चंद, हेड कांस्टेबल भौरे लाल शर्मा, कांस्टेबल कजोड़ मल सैनी, सुनीता माथुर व मुफरूद्दीन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।

इसी तरह इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह, महेश कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, मनोहर लाल, रमेश दत्त यादव, मथुरेश कुमार कसाना, जगदीश प्रसाद व गौरी शंकर त्रिपाठी को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। इनके अलावा 27 को सर्वोत्तम सेवा चिह्न, 32 को अति उत्तम सेवा चिन्ह और 112 को उत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

ADG ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना की

इस अवसर पर सम्मानित अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि आपने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं समर्पण के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। आपके द्वारा प्राप्त किए गए ये पदक केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि उस उच्च मानक को भी दर्शात हैं, जिसके लिए हमारा पूरा पुलिस बल प्रतिबद्ध है। आपका उदाहरण अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery