Friday, September, 26,2025

जयपुर रेंज में ए श्रेणी नाकाबंदी... अवैध हथियार, गांजा और नकदी जब्त

जयपुर: अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जयपुर रेंज में गुरुवार रात को ए श्रेणी की सघन नाकाबंदी कराई गई। आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर यह कार्रवाई रेंज के आठ जिलों जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल तिजारा, सीकर और झुंझुनूं में एक साथ की गई। नाकाबंदी के दौरान रेंज के कुल 147 प्वाइंट्स पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 4449 चौपहिया और 3309 दुपहिया वाहनों की गहन जांच की।

कार्रवाई के दौरान 9.50 लाख नकद जब्त किए गए। 502 वाहन सीज किए गए। वहीं, एक आरोपी से अवैध हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत 20.420 किलोग्राम गांजा, 500 खाली पैकिंग पाउच, 1.50 लाख नकद और एक कार जब्त की गई। वहीं, 69 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत, जबकि 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery