Friday, July, 17,2026

जयपुर कमिश्नरेट में 82 इंस्पेक्टर किए इधर-उधर

जयपुर: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बुधवार को 82 इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए। तबादलों में कई थाना प्रभार बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई को ट्रैफिक और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। अन्य रेंज से जयपुर कमिश्नरेट में आए अधिकांश इंस्पेक्टरों को थाना प्रभार सौंपा गया है। पूर्व में लगाए गए पांच इंस्पेक्टरों का नियमित पदस्थापन भी किया गया है। आदेशानुसार कमलेश कुमार को सुभाष चौक, रघुवीर सिंह को जयसिंहपुरा खोर, भूरी सिंह को कोतवाली, सज्जन कुमार को नाहरगढ़, सुनील कुमार को जालूपुरा, सुरेन्द्र कुमार सैनी को भट्टा बस्ती, शशिकला चौधरी को पर्यटक थाना, हवा सिंह मंगावा को कोटखावदा, मदन लाल कड़वासरा को महेश नगर, सतीश चंद को मानसरोवर, मनोहर लाल को अशोक नगर, गुंजन वर्मा को ज्योति नगर, मनोज बेरवाल को सोडाला, हरिसिंह दूधवाल को श्याम नगर, छोटेलाल मीणा को नारायण विहार, हितेश शर्मा को शिप्रा पथ, उदय सिंह यादव को पत्रकार कॉलोनी, मुकेश कुमार खराड़िया को मुहाना, गुरु भूपेन्द्र सिंह को सांगानेर सदर, कृष्ण कुमार को चाकसू, राजेश गौतम को शिवदासपुरा, विक्रांत शर्मा को प्रताप नगर, गौरव प्रधान को मालवीय नगर, विनोद कुमार वर्मा को एयरपोर्ट, सत्यपाल सिंह यादव को बस्सी, सज्जन सिंह को तूंगा, जितेन्द्र कुमार वर्मा को एसएमएस, छगल लाल को आदर्श नगर, राजेन्द्र प्रसाद मीणा को ट्रांसपोर्ट नगर, सुरेश कुमार यादव को बनीपार्क, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को सिंधी कैम्प, अरविंद सिंह शेखावत को वैशाली नगर, विक्रम सिंह को चित्रकूट, दीपक त्यागी को भांकरोटा, अनिल कुमार जैमनी को बिंदायका, वंदना नरूला को सेज, महेश चंद शर्मा को हरमाड़ा, महेन्द्र सिंह यादव को दौलतपुरा, रायसल सिंह शेखावत को झोटवाड़ा और दिलीप सिंह को कालवाड़ लगाया गया है।

ये लगे ट्रैफिक में

सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरुण कुमार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद, राकेश यादव और प्रहलाद नारायण को ट्रैफिक शाखा में लगाया गया है।

पुलिस लाइन भेजा

इंदू शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल शर्मा, मंजू चौधरी और माधो सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery