Tuesday, November, 25,2025

बद‌माशों से छह पिस्टल, तीन देशी कट्टे और 57 कारतूस किए बरामद

जयपुर: राजधानी में पहुंच रहे अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश के निर्देशन में 25 अक्टूबर से 17 नवंबर तक अभियान चलाया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मादक पदार्थों से जुड़े 33 मामले दर्ज किए। वहीं ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के 16 मामले दर्ज किए गए। इसमें 26 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से 6 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, 57 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस बरामद किए। वहीं सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन आग के तहत पुलिस थाना रामनगरिया ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई की। डीसीपी क्राइम अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन और रतन सिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी, सीएसटी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। संयुक्त टीम ने अवैध हथियार रखने वाले सूर्या प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की।
पुलिस की इस कार्रवाई में सीएसटी टीम में एएसआई कमल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, धर्मराम और कुमेर सिंह की भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्या प्रताप सिंह जिला- गोपालगंज, बिहार निवासी के रूप में हुई। वह वर्तमान में विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय, जगतपुरा, जयपुर का छात्र है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery