Sunday, April, 19,2026

3 दिन में 1894 बदमाश पहुंचे सलाखों के पीछे

जयपुर: शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देशन में 7 से 9 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया।

यह अभियान जयपुर में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद सख्ती के तहत चलाया गया। इसमें पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। डीसीपी क्राइम संजीव नैन व सभी डीसीपी के नेतृत्व में अभियान के दौरान जयपुर पुलिस की 397 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1841 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 1894 वांछित और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के तहत स्थानीय विशेष अधिनियमों में 266 नए प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 277 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार, हिस्ट्रीशीटर, वारंटी और अन्य अपराधियों को भी पकड़ा।

अवैध शराब और मादक पदार्थ जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों से अवैध शराब और मादक पदार्थ भी बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा, स्मैक, चरस सहित अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए। इसके अलावा अवैध शराब के भी कई प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई।

वारंटी और हिस्ट्रीशीटर भी पकड़े गए

अभियान में बड़ी संख्या में स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट और अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और अपराधियों में कानून का डर कायम हो सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery