Monday, March, 16,2026

अब बाजारों की हाईटेक निगरानी अभय कमांड से जुड़ेंगे सीसीटीवी

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सोमवार शाम को कोतवाली थाने में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में कानून-व्यवस्था, बाजार सुरक्षा और पुलिस-व्यापारी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को प्रेरित करना और उनके प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बढ़ाना था।

कमिश्नर मित्तल ने व्यापारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों और कारोबार स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उन्हें 'अभय कमांड' सेंटर से जोड़ें। उन्होंने बताया कि इससे अपराध की मॉनिटरिंग बेहतर होगी और किसी भी वारदात की सूचना तुरंत मिल सकेगी। बैठक में व्यापारियों ने कई मांगें रखीं। उन्होंने बाजारों में निर्भया स्क्वॉड की गश्त बढ़ाने, पुलिस के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने और एक समन्वय समिति बनाने की आवश्यकता जताई। कमिश्नर मित्तल ने इन मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि डीसीपी स्तर पर हर तीन महीने और पुलिस कमिश्नर स्तर पर हर छह महीने बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा एक समन्वय समिति भी बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय मुद्दे तुरंत पुलिस तक पहुंच सकें और उनका समाधान हो सके। बैठक में स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश, एडिशनल कमिश्नर डॉ. राजीव पचार, डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा,
एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत, नीरज पाठक, थाना प्रभारी राजेश गौतम, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया सहित बाजारों के अन्य अध्यक्ष और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

जल्द लगाए जाएंगे ANPR कैमरे

बैठक के दौरान अभय कमांड में लगे कैमरों में वाहन नंबर स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं हो पाने की समस्या भी सामने आई। इस पर कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि समस्या के समाधान की प्रक्रिया जारी है। एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही ऐसे कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे वाहनों के नंबर स्वत रिकॉर्ड होंगे और निगरानी अधिक प्रभावी बनेगी।

व्यापार महासंघ ने ज्ञापन सौंपकर दिए सुझाव

बैठक के दौरान जयपुर व्यापार महासंघ ने पुलिस कमिश्नर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अलग से अभियान चलाने का निर्णय लिया। ज्ञापन में बाजारों में सीसीटीवी का एकीकृत नेटवर्क स्थापित करने, सुरक्षा गार्डो की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विधायक और सांसद कोटे से कैमरे लगवाने, अतिक्रमण पर सख्त नीति बनाने, यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने, नाइट बाजार को बढ़ावा देने तथा पुलिस स्टाफ की कमी दूर करने की मांग की गई। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery