Friday, December, 26,2025

नकली नोट, सट्टा व मोबाइल लूट के गिरोह का पर्दाफाश

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नकली नोट, क्रिकेट सट्टा और मोबाइल लूट से जुड़े तीन अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश किया है। तीनों मामलों का खुलासा गुरुवार को स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बजाज नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में नकली नोट बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह पर छापेमारी की गई। फैक्ट्री पर रेड के दौरान गिरोह के सरगना गौरव पुंडीर को गिरफ्तार किया गया। रेड के दौरान प्रिंटर, नकली नोट बनाने के उपकरण और 6 लाख 51 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि गिरोह ने चंडीगढ़ में 6 लाख रुपए और जम्मू-कश्मीर में 3 लाख रुपए के नकली नोट सप्लाई किए थे। वहीं, बगरू में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले चार आरोपियों को सीएसटी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सिद्धांत सोनी, जय कुमार, विजय भगतानी और अक्षय मनसानी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली झारखंड की गैंग का भी खुलासा किया गया है। सीएसटी ने सूरज महतो, शेख सोबराती और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना गोपाल सिंह है और यह गिरोह लूटे गए मोबाइल फोन बांग्लादेश में सप्लाई करता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery