Sunday, April, 05,2026

नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे साधु-संत, धर्मगुरु बनेंगे आइडल

जयपुर: ऑपरेशन एंटी वेनम के पहले फेज में ड्रग्स तस्करों पर सख्ती के बाद जयपुर रेंज पुलिस अब युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए धार्मिक संतों और महात्माओं का सहारा लेगी। धर्मगुरुओं की अहम भूमिका को देखते हुए आगामी दिनों में संत-महात्मा पुलिस की ओर से युवाओं के आइडल बनेंगे, जो उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश अब एंटी वेनम के दूसरे फेज की तैयारी में जुटे हैं। इसमें संत-महात्मा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए उनके आइडल बनेंगे। यहीं नहीं, धर्मगुरुओं और कथाओं के मंच से कथावाचक और समाज में प्रभाव रखने वाले धार्मिक लोग युवाओं को धर्म से जोड़ते हुए उन्हें नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। एंटी वेनम के दूसरे चरण में संत-महात्मा पुलिस के लिए प्रेरक की भूमिका निभाएंगे। रेंज के जिलों में होने वाली धार्मिक कथाओं में नशे से दूर रहने के प्रवचन देंगे। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवाओं को संदेश पहुंचाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि धार्मिक प्रभाव के जरिए युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। वहीं पुलिस नशे के सप्लायर्स को सलाखों तक पहुंचाने का काम करेगी।

दौसा-सीकर में सबसे ज्यादा नशा सप्लाई

सीकर एजुकेशन हब होने के कारण और दौसा में सप्लायर्स की आसान पहुंच होने से ये जिले सप्लायर्स के बड़े टारगेट हैं। पुलिस दोनों जिलों में युवाओं को धर्म से जोड़कर संतों से प्रेरित करवाएगी, जिससे वे नशे से दूर रह सकें। इसकी शुरुआत दौसा और सीकर जिलों से की जाएगी। वहीं, दौसा मादक पदार्थ तस्करों के नजदीकी रूट पर होने के कारण संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में यह जिला तस्करों का आसान टारगेट है। जयपुर रेंज में सीकर, झुंझुनू, दौसा, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिले शामिल है, जहां इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि धार्मिक प्रभाव और सख्त पुलिस कार्रवाई के संयुक्त प्रयास से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकेगा।

जड़ से उखाड़ फेंकने की रणनीति

पुलिस ने रणनीति में बदलते हुए धरपकड़ के दौरान केवल छोटे सप्लायर ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी जड़ तक पहुंचने का काम कर रही हैं। अब छोटे सप्लायर के साथ पूरी चेन को एफआईआर में जोड़ना शुरू कर दिया है। एफआईआर में नामजद होने के बाद पुलिस बड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूछताछ में करीब 250 ड्रग्स तस्कर और 1 हजार से अधिक नियमित नशा करने वाले लोग पुलिस के रडार पर हैं।

पहले फेज में 200 तस्कर गिरफ्तार, अब बड़े सप्लायर्स पर फोकस

ऑपरेशन एंटी वेनम के पहले चरण में जयपुर रेंज पुलिस ने 15 दिनों में ही 180 कार्रवाइयां करते हुए 200 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजा, स्मैक, डोडा पोस्ट और एमडी ड्रग्स सहित कई नशीले पदार्थ जब्त किए गए। यह पहला चरण 31 मार्च तक चलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery