Tuesday, November, 25,2025

4 इंच दीवार काट डलवाई RCC छत गिरने से मालिक की मौत

जयपुर: राजधानी जयपुर में अवैध निर्माणों की अनदेखी ने एक और जान ले ली। सोमवार दोपहर परकोटे के मोहल्ला पन्नीगरान में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मकान मालिक अत्ताउल्लाह मिर्जा (56) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों की खुशियां मातम में बदल गईं, क्योंकि घर में अगले कुछ ही दिन बाद शादी होने वाली थी।

परकोटे में नगर निगम की मिलीभगत से तंग गलियों में बिना अनुमति के ऊंची इमारतें खड़ी की जा रही हैं। इनमें न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है और ना ही इंजीनियरिंग जांच की जाती है। यही लापरवाही सोमवार को मौत की वजह बन गई।
जानकारी के अनुसार, अत्ताउल्लाह अपने नए मकान की पहली मंजिल पर एक्स्ट्रा छत डलवा रहे थे। इसके लिए दीवारों में करीब चार इंच तक कट लगाकर आरसीसी भरी गई थी। छत को पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिला, जिससे वह अचानक भरभराकर गिर पड़ी।

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर अत्ताउल्लाह को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दौरान अफवाह फैल गई कि मलबे में और लोग दबे हैं। सूचना मिलते ही माणक चौक पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। बाद में जब कोई और व्यक्ति नहीं मिला तो राहत की सांस ली गई। घटना के बाद नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अवैध निर्माण देखकर बगले झांकते रह गए। किशनपोल जोन के उपायुक्त विजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने दस दिन पहले ही जॉइन किया है, इलाके के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

खुशियों के बीच छिन गया सब कुछ

मृतक के परिजनों ने बताया कि अत्ताउल्लाह अपने चार भाइयों के साथ पुश्तैनी घर में रहते थे। हाल ही में उन्होंने नया प्लॉट लेकर घर बनवाया था। इसमें शादी के बाद शिफ्ट होना था। मिर्जा घर से खाना खाकर साइट पर गए थे। घर में तीन-चार शादियां
थी। माहौल बेहद खुशियों से भरा था, लेकिन कुछ ही पलों में सब खत्म हो गया। अत्ताउल्लाह की तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery