Saturday, April, 26,2025

मंदिर से लेकर मस्जिद तक आतंकवाद का किया विरोध

जयपुर: राजधानी जयपुर में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन, कैंडल मार्च और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम किए। इन प्रदर्शनों में शुक्रवार को हजारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बर हमले के विरोध में राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में इस विरोध प्रदर्शन में आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया और पाकिस्तान के झंडे को जलाकर पाक प्रायोजित आतंकवाद के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्दोष नागरिकों को खिरान ए-अकीदत पेश किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी की।

एकजुट होने का लिया संकल्प

शुक्रवार शाम बड़ी चौपड़ पर हजारों की संख्या में सर्व समाज और हिंदू संगठनों, व्यापार मंडलों और संतों की मौजूदगी में जनाक्रोश सभा रखी गई। इस सभा में विहिप, हिंदू जागरण मंच, युवा शक्ति मंच, भारतीय मजदूर संघ सहित सर्व हिंदू संगठन और समाज व व्यापार मंडलों से जुड़े प्रतिनिधि एकत्रित हुए। संत समाज से राघवेंद्राचार्य महाराज, सियाराम दास महाराज, परशुराम महाराज, साध्वी समदर्शी सहित कई संत मौजूद रहे। जयपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवा महल विधायक बालमुकुंदाचार्य, किशनपोल से भाजपा नेता चंद्र मनोहर बटवाड़ा समेत बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और सर्व हिंदू समाज को सनातन से जोड़ने का संकल्प लिया।

मृतकों को श्रद्धांजलि

पानीपेच स्थित 'टीम 39 जहां चाह वहां राह जन कल्याण ट्रस्ट' व पानीपेच रोड व्यापार मंडल समिति के नेतृत्व में हमले के मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल जलाकर व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। विष्णु बियानी व मनीष केडिया ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, महासचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, विकास समिति अध्यक्ष ताराचंद खंडेलवाल सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

सर्व समाज ने निकाली आक्रोश रैली

परनामी पंचायत के आह्वान पर शुक्रवार को राजापार्क में सर्व समाज द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। आयोजक स्वाति परनामी ने बताया कि पहलगाम में पर्यटकों के हत्याकांड के विरोध में यह रैली निकाली गई। परनामी समाज, श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा राजापार्क, भाटिया बिरादरी, श्री गंगादास जी मंदिर सत्संग सभा, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राम मंदिर प्रन्यास सनातन धर्म सभा, श्री कृष्ण मंदिर कमेटी, श्री वैष्णो देवी मंदिर समिति, श्री आर्य समाज और सिंधी समाज के समाजबंधु इस रैली में सम्मिलित हुए। रैली श्री कृष्ण परनामी मंदिर से रवाना होकर राजापार्क होते हुए पंचवटी मंदिर वापस पहुंची। रैली में अशोक परनामी, अजयपाल सिंह, रवि नैय्यर, स्वाति परनामी, देवेंद्र सिंह शंटी, अशोक भगत, ललित भगत, डॉ. महेश पोपली, राजीव आहुजा, अनिल खुराना, अक्षय जलाल, राकेश चलाना, बृजमोहन मदान, नितिन भाटिया, अजय गांधी, रवि सचदेव, नरेश संगतानी, गुलशन मक्कड़, तुलसी संगतानी, सत्येंद्र सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

मस्जिदों में आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। शहीदों के लिए दुआएं की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाए गए। मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोज खान (पूर्व प्रदेश महामंत्री), हिदायत खान, मुनव्वर खान, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेशमा हुसैन, जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दुल अजीज, शहर महामंत्री परवेज खान, मजीद पठान, मोहम्मद इरशाद खान, उस्मान चौहान, फरमान अहमद और ऋषभ जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery