Friday, July, 17,2026

कांस्टेबल चला रहा था ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क

जयपुर: राजधानी जयपुर में पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बिंदायका थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पूरे नेटवर्क का संचालन जयपुर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल कर रहा था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात सूचना मिलने पर सिरसी रोड स्थित बालाजी होम्स के एक किराए के विला में छापा मारा गया। मौके से जोधपुर के पावटा निवासी सुनील चौधरी और डीडवाना के खुनखुना निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर, दो लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, दो टैबलेट, कैलकुलेटर और वाई-फाई राउटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जयपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुमेर सिंह के लिए काम करते थे। दोनों को मासिक वेतन पर रखा गया था और वे जूम एप के माध्यम से 'महाकाल' और 'भवानी' नाम से संचालित ऑनलाइन सट्टे की आईडी की लाइनें उपलब्ध कराते थे। सट्टे से जुड़े पैसों का पूरा लेन-देन कांस्टेबल सुमेर सिंह खुद संभालता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल की तलाश की जा रही है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और हिसाब-किताब के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिससे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होने की संभावना है। मामले में बिंदायका थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery