Thursday, April, 30,2026

VVIP विजिट, कई इलाके बने नो-ड्रोन जोन

जयपुर: वीवीआईपी दौरे को लेकर राजधानी जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 25 अप्रैल तक शहर के कई प्रमुख इलाकों को अस्थायी नो-ड्रोन जोन (रेड जोन) घोषित किया है। एडिशनल कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, जेएलएन मार्ग और राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉन्वोकेशन सेंटर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।

इसके दायरे में सांगानेर, एयरपोर्ट, जवाहर सर्किल, मालवीय नगर, बजाज नगर, गांधी नगर, मोती डूंगरी और जवाहर नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ड्रोन के जरिए सुरक्षा में बाधा या खतरा उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत इन इलाकों को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery