Monday, April, 21,2025

निम्बार्क वैदिक संस्कृत रत्न सम्मान 5 संस्कृत विद्वान, 55 संस्कृत प्रतिभाएं और 146 छात्र-छात्राएं सम्मानित

जयपुर: निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति भीलवाड़ा की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय त्रिवेणी नगर, जयपुर में महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम, भीलवाड़ा के आशीर्वाद, डॉ. कृष्णाकान्त पाठक प्रमुख शासन सचिव, कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य, शासनमचिव, संस्कृतशिक्षा विभाग राजस्थान विश्राम मीणा की अध्यक्षता, पूर्व शामन सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग राज. डॉ. मोहन लाल यादव, आईएएस मातादीन शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष संस्कृत भारती जयपुर, हरिशंकर भारद्वाज, अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी चन्द्रशेखर भण्डारी, उपखण्ड अधिकारी कनवास, कोटा रामावतार बरनाला, उपशामन सचिव, शान्ति व अहिंसा विभाग राज. विनोद कुमार जांगिड़ आदि अतिथियों के सानिध्य में आयोजित हुआ। समिति के प्रांतीय संयोजक डॉ. कृष्णगोपाल जांगिड़ ने बताया कि समारोह में राज्य स्तर पर 5 संस्कृत सम्पोषक भामाशाह व विद्वानों को निम्बार्क वैदिक संस्कृत रत्न सम्मान प्रदान किए गए।

इनमे सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ नागौर के मुख्य न्यासी सेठ बजरंग लाल तापड़िया, सन्दीप ट्रक्स प्रा. लि, भीलवाड़ा के अध्यक्ष गोपाल राठी, निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति टोंक मण्डल डिम्मी के जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, समिति के ब्यावर मण्डल जिला अध्यक्ष बद्रीप्रसाद शर्मा एवं राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हमीरगढ़ के प्राध्यापक नरेन्द्र महर्षि शामिल हैं। संरकृत वाङमय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व कार्यक्रम के सहसंयोजक वरिन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 55 अन्य संस्कृत प्रतिभाएं भी सम्मानित की गई। साथ ही संस्कृत वाङ्गय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर सम्पूर्ण राजस्थान से कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग के 146 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवती लाल शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन अजमेर संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी मुरारी लाल राव ने किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery