Thursday, January, 29,2026

जयपुर पर्यटकों से आबाद... लेकिन इंतजाम शून्य

जयपुर: नए साल के स्वागत के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जयपुर पहुंच रहे हैं। पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक धरोहरें और बाजारों में रौनक छाई हुई है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते गुलाबी नगर का वैभव फीका पड़ता दिख रहा है। पर्यटन सीजन में लगने वाले भारी जाम, स्मारकों के आसपास पार्किंग की अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जयपुर की नकारात्मक छवि बन रही है। क्रिसमस के बाद से रोजाना करीब एक लाख पर्यटक जयपुर पहुंच रहे हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। मोबाइल टॉयलेट्स नदारद हैं, परकोटे के यूरिनल बदहाल हैं और खुले में शौच से दुर्गंध फैल रही है। स्मार्ट सिटी पर करोड़ों खर्च के बावजूद पर्यटन स्थलों पर स्मार्ट टॉयलेट्स और महिलाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पूरे शहर में सिर्फ पांच पिंक टॉयलेट्स हैं, जिनमें रामनिवास बाग का एकमात्र विकल्प है।

गंदगी, सीवरेज की समस्या बरकरार

शहर के पर्यटन स्थलों पर गंदगी का हाल चिंताजनक है। जलमहल की पाल पर नियमित सफाई नहीं हो रही और चारों ओर कचरा फैला हुआ है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और रामनिवास बाग की स्थिति और भी बदतर है, कचरा बॉक्स ओवरफ्लो हैं और पार्किंग अव्यवस्था के चलते सड़क किनारे वाहन खड़े मिलते हैं। लोग खुले में शौच करते नजर आ रहे हैं। सीवरेज व्यवस्था कमजोर होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पर्यटन पुलिस की कमी और ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। आमेर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जोरावर सिंह गेट के पास बहता सीवर लाइन का गंदा पानी।

जनता व व्यापारियों ने दिए सुझाव

  • प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अस्थायी डस्टबिन लगाए जाएं और रोजाना कचरा उठाने की सुनिश्क्षित व्यवस्था हो। पर्यटन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए।
  • सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी को दूर करने के लिए प्रमुख पर्यटन मार्गो पर स्वच्छ मोबाइल टॉयलेट्स लगाए जाएं, विशेषकर महिला पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए।
  • परकोटे के भीतर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर केवल इलेक्ट्रिक शटल बसों और ई-रिक्शा का संचालन किया जाए, ताकि जाम और प्रदूषण दोनों से राहत मिल सके।
  • व्यापार मंडलों को साथ लेकर "माई टूरिस्ट, माय गेस्ट" जैसी मुहिम शुरू की जा सकती है, जिससे स्थानीय लोग पर्यटकों को मेहमान की तरह देखें और शहर की सफाई में भागीदार बनें।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery