Thursday, January, 29,2026

आज बिरज में होली रे रसिया... पर कलाकारों ने खेली फूलों की होली

जयपुर: सीकर रोड स्थित नींदड़ में रविवार को 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ और राम कथा का भव्य आयोजन हुआ। इस महायज्ञ में रविवार को करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों की परिक्रमा लगाई और 50 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण-राधा स्वरूपों के साथ नृत्य किया और फूलों की होली खेली।

कलाकारों ने आज बिरज में होली रे रसिया, फूलों की खुशबू से महक उठा परिसर, आनंद झूम रहयो, सच्ची बात, भवन में गिरधर जन्मे सहित कई भजनों पर होली खेलकर परिसर को भक्तिमय बना दिया। कथा पांडाल को फूलों से सजाया गया था और यहां धार्मिक किताबों, माला और पूजा सामग्री के स्टॉल भी लगाई गई थीं। जगदुरु रामभद्राचार्य महाराज ने राम कथा के दौरान कहा कि हनुमानजी का स्वभाव अद्भुत है। भक्तों के सम्मुख हनुमानजी भगवान की कथा सुनाते हैं, भगवान के सम्मुख भक्तों की कथा सुनाते हैं और दोनों के सामने होते हैं तो दोनों की कथा सुनाते हैं। महाराज ने हनुमानजी की शौर्य गाथा भी सुनाई। उन्होंने बताया कि हनुमानजी ने सूर्यदेव को मुख में रखा, राहु और इंद्र के अहंकार को तोड़ा और इंद्र के हाथ से वज्र छीन लिया। यही कारण है कि हनुमान चालीसा में लिखा है- हाथ वज्र और ध्वजा विराजे।

मकर संक्रांति पर भव्य आयोजन

आयोजन समिति के अनिल संत ने बताया कि 13 जनवरी को सामूहिक सुंदरकांड के ग्यारह हजार पाठ होंगे एवं 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन रामभद्राचार्य महाराज का 77 वां जन्मोत्सव एवं पतंग उत्सव भी मनाया जाएगा।

विद्या का फल केवल नौकरी नहीं, भगवान की प्राप्ति भी है

महाराज ने विद्यार्थियों को सीख देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी केवल जीविका के लिए पढ़ते हैं, लेकिन विद्या का असली लक्ष्य भगवान राम के चरणों में प्रेम पाना है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय की डिग्री में टॉप किया, पीएचडी और डी. लिट. हासिल की, लेकिन नौकरी को महत्व न देकर भगवान की प्राप्ति को प्राथमिकता दी। महाराज ने कहा कि विद्या का फल केवल नौकरी नहीं, बल्कि भगवान की प्राप्ति है। यही सच्चा ज्ञान है। नींदड़ का यह महायज्ञ भक्ति, ज्ञान और संस्कृति का अद्भुत संगम रहा। श्रद्धालुओं ने हवन, कथा और प्रसादी का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery