Tuesday, June, 09,2026

प्राकृतिक खेती अपनाने का देंगे संदेश

जयपुर: किसानों को रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा 12 जून को जयपुर में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित करेगा। जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 7 हजार किसान भाग लेंगे। कार्यशाला का मुख्य विषय 'पेस्टिसाइड नहीं, ऑर्गेनिक भी नहीं, केवल प्राकृतिक खेती' रहेगा। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, इसके लाभों और कम लागत में टिकाऊ कृषि मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की विशेष बात यह होगी कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत स्वयं किसानों को प्राकृतिक खेती के अनुभव और इसके सफल मॉडल से अवगत कराएंगे। वे लंबे समय से प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक रहे हैं और देशभर में इसके प्रचार-प्रसार से जुड़े हुए हैं। कार्यशाला में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के अनुसार यह कार्यशाला किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने और कृषि क्षेत्र में टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़े विशेषज्ञ भी किसानों के सवालों का जवाब देंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery