Monday, April, 27,2026

मसाला मेले में 5.50 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

जयपुर: सहकारिता विभाग और कॉनफेड के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित दस दिवसीय 'राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026' का रविवार को समापन हुआ। इस बार मेले ने बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5.50 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया। इस दौरान शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में लगभग 160 स्टॉल लगाए गए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्रॉली व्यवस्था और जेनेरिक मेडिसिन जागरूकता स्टॉल भी शुरू किया गया। इसके साथ ही ऑर्गेनिक उत्पाद, श्रीअन्न, 'एक आई जिला एक उत्पाद' और जीआई टैग उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए गए। समापन समारोह के तहत सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भोमाराम, रणजीत सिंह चुंडावत, मदनलाल गुर्जर, सोनल माथुर एवं राजेंद्र सिंह ने श्रेष्ठ स्टॉल्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

बिक्री में ये संस्थाएं रहीं अव्वल

मेले में सर्वाधिक बिक्री की श्रेणी में कॉनफेड प्रथम स्थान पर, तिलम संघ द्वितीय स्थान पर और आरसीडीएफ (जयपुर डेयरी) तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, जिला उपभोक्ता भंडारों में प्रथम स्थान पर कोटा, द्वितीय स्थान पर उदयपुर एवं तृतीय स्थान पर बारां रहे। वहीं, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में प्रथम स्थान पर मथानिया, द्वितीय स्थान पर बिलाड़ा और तृतीय स्थान पर नागौर रहे। जबकि, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति (सीकर) प्रथम स्थान पर तथा निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वितीय स्थान पर रही। नवाचार श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य हेतु बाड़मेर जिले की सुंदरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को पुरस्कृत किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery