Friday, September, 26,2025

पहली बार लगेगा 'नारी चौपाल'... जालसू से होगी शुरुआत

जयपुर: जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने जिले में महिला सशक्तीकरण के लिए एक नया और अनूठा कदम उठाया है। 24 सितंबर को जालसू पंचायत समिति से पहली बार नारी चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है। डॉ. सोनी ने इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम सक्षम जयपुर अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित होगा। इस पहल से जयपुर की हजारों महिलाओं को सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर सोनी इससे पहले अलवर में रहते हुए भी यह नवाचार कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया था। चौपाल की शुरुआत जालसू पंचायत समिति से होगी। इसमें जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वे महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उड़ान योजना, घरेलू हिंसा, लिंग भेद और भ्रूण हत्या जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी देंगे।

शिविरों का सफल आयोजन

सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन जारी है। गुरुवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया और विभागीय अधिकारियों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पंचायत समिति झोटवाड़ा की ग्राम पंचायत निजाम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन एडीएम प्रथम विनिता सिंह ने किया। उपखंड अधिकारी राजेश जाखड़ ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से 8 पट्टे स्वामित्व योजना के तहत स्वीकृत कर वितरित किए गए, वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का अंतः मूल्यांकन, प्रवेश प्रस्ताव और पोषण ट्रैकर का कार्य संपन्न किया गया।

महिला सशक्तीकरण का मंच

नारी चौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का भी जरिया होगी। जिले भर में यह कार्यक्रम महिलाओं की भागीदारी और समग्र विकास को बढ़ावा देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery