Friday, September, 26,2025

ग्रेटर हेरिटेज का विलय... अब 150 वार्डों में होंगे चुनाव

जयपुर: राजधानी जयपुर अब फिर से एक ही नगर निगम के अंतर्गत आ गई है। भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के दौरान लिए गए विभाजन के फैसले को पलटते हुए ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम को एकीकृत कर दिया है। अब जयपुर में कुल 150 वार्ड होंगे। आगामी नगर निगम चुनाव इन्हीं 150 वाडों के आधार पर होंगे और ग्रेटर व हेरिटेज निगम का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
राज्य सरकार ने राजस्थान नगर निगम अधिनियम और नगर निगम निर्वाचन नियमों के तहत जयपुर नगर निगम के नए परिसीमन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिला कलेक्टर की ओर से जारी प्रारूप पर नागरिकों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम नक्शा तैयार किया गया है। इसके बाद नगरीय विकास निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जनसंख्या समेत अन्य पहलुओं का रखा ध्यान

पहले जयपुर को दो नगर निगमों में बांटकर 250 वार्ड बनाए गए थे। अब पुनर्गठन के बाद पूरे शहर को एक बार फिर एकीकृत करते हुए 150 वार्डों में बांटा गया है। इस प्रक्रिया में जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, आरक्षण और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।

सबसे बड़ा वार्ड 135 और सबसे छोटा 31

जयपुर नगर निगम के नए पुनर्गठन के तहत वार्डों की जनसंख्या का निर्धारण हो चुका है। सबसे बड़ा वार्ड नंबर 135 है, जिसमें कुल 32,272 लोग रहते हैं। वहीं सबसे छोटा वार्ड नंबर 31 है, जिसकी जनसंख्या केवल 13,499 है। इस तरह नए विभाजन में वाडों के बीच जनसंख्या में बड़ा फर्क देखा जा रहा है। हालांकि नए वार्ड गठन के बाद भी जनसंख्या असंतुलन का मुद्दा सामने आया है।

उदाहरण के तौर पर वार्ड 19 की जनसंख्या 27,913 है, जबकि वार्ड 31 की केवल 13,499 है, जो आधी से भी कम है। इस अंतर को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कहना है कि कुछ क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि जनसंख्या संतुलन के मानकों को समान रूप से लागू करना संभव नहीं था। इसलिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने विशेष परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लिए हैं। अब आगे वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा और फिर राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी नगर निगम चुनावों की अधिसूचना जारी कर सकता है। इस फैसले को शहर की प्रशासनिक एकता और विकास योजनाओं के समन्वय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery