Tuesday, November, 25,2025

अभी दो हिस्सों में चलेगा प्रशासन, अतिरिक्त कमिश्नर नियुक्त

जयपुर: नगर निगम जयपुर में ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम के एकीकरण के बाद प्रशासनिक ढांचा अब भी दो हिस्सों में संचालित होगा। नए एकीकृत नगर निगम में ग्रेटर क्षेत्र को पार्ट-1 और हेरिटेज क्षेत्र को पार्ट-2 नाम दिया गया है।

दोनों हिस्सों में कार्य संचालन सुचारू रखने के लिए एक-एक अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। ग्रेटर क्षेत्र (पार्ट 1) में नरेंद्र कुमार बंसल और हेरिटेज क्षेत्र (पार्ट-2) में प्रवीण कुमार को अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। दोनों अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में फाइलों का निस्तारण और कर्मचारियों की निगरानी करेंगे तथा आवश्यक मामलों को मुख्य आयुक्त तक पहुंचाएंगे।

उधर, नगर निगम बनने के बाद लंबित रहे जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी मंगलवार दोपहर से शुरू हो गया है। पहले सॉफ्टवेयर अपडेट और स्टेशनरी की कमी के कारण यह सेवा रुकी हुई थी। अब हेरिटेज क्षेत्र के नागरिकों को प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए मुख्यालय लालकोठी (एसएमएस स्टेडियम के पास) आना होगा, पुराने कार्यालय जलेबी चौक में नहीं।

संभागीय आयुक्त ने ली पहली समीक्षा बैठक

नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को बतौर प्रशासक संभागीय आयुक्त पूनम ने पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों का परिचय लिया और आगामी बड़े आयोजनों प्रवासी राजस्थान सम्मेलन और खेलो इंडिया कार्यक्रम-की तैयारियों के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त गौरव सैनी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि यह बैठक परिचयात्मक रूप में रही और विस्तृत चर्चा नहीं हो पाई। नगर निगम ने प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए एक कोर कमेटी भी बनाई है। इस कमेटी में 9 अधिकारियों को शामिल किया गया है और इसका नेतृत्व पार्ट-1 के अतिरिक्त आयुक्त करेंगे। कमेटी तीन दिन में मर्जर संबंधी रूपरेखा तैयार कर आयुक्त को प्रस्तुत करेगी।

चार उपायुक्तों और दो अधिशासी अभियंताओं को जिम्मा

इसके साथ ही निगम ने चार उपायुक्तों और दो अधिशासी अभियंताओं का नया कार्य आवंटन भी किया है। मुकुट सिंह को मालवीय नगर जोन, अशोक शर्मा को राजस्व प्रथम, नीलम मीणा को मुख्यालय और रवि कुमार गोयल को उद्यान पार्ट-1 का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। झोटवाड़ा और जगतपुरा जोन के लिए भी उपायुक्त और अधिशासी अभियंता नियुक्त किए गए हैं। अतिरिक्त आयुक्तों और नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पार्ट-1 और पार्ट-2 में फाइलों का निस्तारण पहले की तरह जारी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery