Sunday, August, 24,2025

बीट से तय होगी सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी

जयपुर: जयपुर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए नगर निगम ग्रेटर ने नया कदम उठाया है। अब शहर में सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी बीट यानी उनके तय क्षेत्र के आधार पर तय की जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में गंदगी पाई जाती है तो सीधे संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शुक्रवार को मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोन उपायुक्तों से कहा कि वे प्रतिदिन फील्ड में जाएं और सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही जहां भी लोग कचरा फैलाते हुए मिले तो उनसे मौके पर ही जुर्माना (कैरिंग चार्ज) वसूला जाए। 1 अप्रैल 2025 से अब तक गंदगी फैलाने वालों से करीब 57 लाख रुपए और सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से 11 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है।

नगर निगम ग्रेटर की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 648 खुले कचरा डिपो में से 558 को हटाया जा चुका है और बाकी 90 डिपो भी जल्द खत्म किए जाएंगे। इन स्थानों पर सौंदर्याकरण का कार्य भी किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है और मोबाइल पर एसएमएस भेजकर आमजन को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही फॉगिंग, ऑनलाइन सेवाओं और लंबित शिकायतों के समाधान के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery