Saturday, April, 19,2025

250 पार्कों को तीन जोन में करें विभाजितः आयुक्त अरुण हसीजा

जयपुर : नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण हसीजा ने रविवार को निगम क्षेत्र के पाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर पाकों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ मिली। वहीं कुछ पाकों में एक ही डस्टबिन होने पर आयुक्त ने उपायुक्त उद्यान मोनिका सोनी को प्रत्येक पार्क में गीला और सूखा कचरा के लिए दो डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने संत कंवर राम पार्क, दीन दयाल उपाध्याय पार्क, माधो सिंह पार्क, कलेक्ट्री सर्कल आदि पाकों का निरीक्षण किया। कुछ पाकों में स्वच्छता स्लोगन नहीं मिलने और गंदगी मिलने पर आयुक्त अरुण हसीजा ने नाराजगी भी जाहिर की और तुरंत सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त अरुण हसीजा ने बताया कि हेरिटेज निगम क्षेत्र में 250 पार्क चिह्नित है। ऐसे सभी पाकों में व्यवस्था सुदृढ़ हों, इसके लिए क्रमशः 100,100 और 50 पाकों को अलग अलग जोन में बांटा जाएगा। साथ ही अब से हर महीने सभी पाकों का भौतिक निरीक्षण भी अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery