Friday, June, 27,2025

अब नगर निगम जोन ऑफिस में भी बनवा सकेंगे प्रमाण पत्र

जयपुर: स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के तहत झोटवाड़ा, सांगानेर, आमेर और बस्सी पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले कई राजस्व गांव और ग्राम पंचायतों को नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज की सीमा में शामिल किया गया है। इस बदलाव के बाद पंचायती राज विभाग के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण का कार्य बंद कर दिया था, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने पहल की और संबंधित गांवों व पंचायतों को पहचान पोर्टल पर नगर निगम क्षेत्रों से मैप करवाने के निर्देश दिए। अब इन क्षेत्रों के निवासी अपने नजदीकी नगर निगम जोन कार्यालय में जाकर आसानी से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। सहायक निदेशक डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि झोटवाड़ा क्षेत्र को जोन झोटवाड़ा, सांगानेर को जगतपुरा, आमेर को आमेर जोन और बस्सी को आदर्श नगर जोन में जोड़ा गया है। इस पहल से अब लोगों को दस्तावेज बनवाने में कोई असुविधा नहीं होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery