Friday, June, 27,2025

मालवीय नगर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल

जयपुर: शहर के मालवीय नगर स्थित पालिका बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच टकराव हो गया। निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद कर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया जाने लगा।

इसका विरोध करने पर कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता सुमन शर्मा मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गईं। व्यापारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से वहां कारोबार कर रहे हैं। यदि पहले से सूचना दी जाती, तो वे खुद अतिक्रमण हटा लेते। उनका यह भी आरोप है कि निगम की टीम ने दुकानों के अंदर रखे सामान पर भी कार्रवाई की। सूचना मिलने पर मालवीय नगर और जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझा-बुझाकर सड़क खाली करवाने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि रोड जाम के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery