Saturday, August, 22,2026

सौ वार्ड कम होने से 200 दावेदारों की जमीन खिसकी

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही शहर की सियासत में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। 150 वाडों की आरक्षण लॉटरी ने भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों के पुराने राजनीतिक समीकरण ध्वस्त कर दिए हैं। जिन नेताओं ने वर्षों से अपने वार्ड को मजबूत किया था, अब उनमें से कई के सामने नया वार्ड तलाशने की चुनौती है। 250 से घटकर 150 वार्ड होने से करीब 200 संभावित दावेदारों को अपनी राजनीतिक जमीन नए सिरे से तलाशनी पड़ रही है। लॉटरी के बाद दोनों प्रमुख दलों में टिकट के लिए अंदरखाने लॉबिंग तेज हो गई है। स्थिति यह है कि लगभग हर वार्ड में पुराने पार्षदों, पूर्व पार्षदों और जेन-जी से जुड़े नए युवा चेहरों को मिलाकर भाजपा-कांग्रेस के पास चार से छह तक दावेदार सामने आ रहे हैं। ऐसे में टिकट का फैसला दोनों दलों के लिए आसान नहीं रहने वाला हैं।

ए, बी, सी प्लान तैयार

आरक्षण बदलने से कई नेताओं की खुद चुनाव लड़ने की उम्मीद प्रभावित हुई है। ऐसे में वे अपने परिवार, करीबी या समर्थक को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। दावेदारों ने ए, बी और सी प्लान भी तैयार कर लिए हैं। पहला विकल्प खुद टिकट लेना, दूसरा परिवार या करीबी को टिकट दिलाना और तीसरा अपने प्रभाव वाले समर्थक को मैदान में उतारना है। जातीय समीकरण, बूथ स्तर की पकड़ और स्थानीय सक्रियता टिकट के दावों का आधार बन रहे हैं।

निर्दलीय बिगाड़ेंगे गणित

टिकट वितरण के बाद दोनों दलों के सामने बगावत सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। टिकट से वंचित मजबूत दावेदार निर्दलीय मैदान में उतरते हैं तो अधिकृत प्रत्याशियों के वोट बंट सकते हैं। ऐसे वाडों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने की आशंका है।

'हमें नहीं तो हमारे खास को टिकट...'

टिकट की लड़ाई अब व्यक्तिगत दावेदारी तक सीमित नहीं है। कई नेता अपने समर्थकों को आगे कर रहे हैं। मकसद साफ है-खुद टिकट नहीं मिले तो कम से कम अपने खास व्यक्ति को टिकट दिलाकर वार्ड में प्रभाव कायम रखा जाए। नए परिसीमन से कई पूर्व पार्षदों के पुराने वार्ड खत्म हो गए हैं या दूसरे वार्डों में शामिल हो गए हैं। ऐसे में उन्हें नए इलाके में स्वीकार्यता साबित करनी होगी।

एनओसी के लिए भी लगी होड़

चुनाव से पहले निगम मुख्यालय में पूर्व पार्षदों की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले कार्यकाल के 250 पार्षदों में से करीब 150 के दोबारा चुनाव लड़ने की चर्चा है। पिछले एक सप्ताह में 75 से ज्यादा पूर्व पार्षद एनओसी के लिए आवेदन कर चुके हैं।

आज लग सकती है आचार संहिता

शहरी निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार शाम तक तारीखों के ऐलान की संभावना के बीच राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस में टिकट की दौड़ और तेज होने के आसार हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery