Thursday, September, 10,2026

3 वार्डों में पंजाबी समाज ने संभाला मोर्चा

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की दौड़ तेज होने के साथ सामाजिक संगठनों की सक्रियता भी बढ़ गई है। पंजाबी राजनीतिक जनमोर्चा ने तीन वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार तेज कर दिया है। मोर्चे के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। बैठकों व संवाद कार्यक्रमों से प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने की कवायद चल रही है। मोर्चे के संयोजक गुलशन बाघला के अनुसार कार्यकर्ता वार्ड 40 से शशांक आर्य, वार्ड 81 से स्वाति परनामी और वार्ड 80 से दलजीत कौर के समर्थन में सक्रिय हैं।

स्वाति परनामी के कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 81 की प्रत्याशी स्वाति परनामी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में संयोजक बाघला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोर्चे का उद्देश्य पंजाबी समाज की राजनीतिक एकजुटता को मजबूत करना है। इसी रणनीति के तहत तीनों प्रत्याशियों को समर्थन देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery