Monday, March, 16,2026

डॉक्टरों ने 'रिश्वत' को 10-15 दिन छिपाने की दी थी हिदायत

जयपुर: जयपुर नगर निगम में स्ट्रीट डॉग नसबंदी और टीकाकरण के टेंडर से जुड़े बिल पास कराने के बदले दो पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कथित रूप से 15 लाख रुपए की रिश्वत तय करने का मामला सामने आया है।

एसीबी में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कालोरिया ने कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र सिंह को माध्यम बनाकर परिवादी पर दबाव बनाया। दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह से 3-4 नोटिस जारी कर बिल फॉरवर्ड करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई।

परिवादी को चेतावनी दी गई कि यदि मनमाफिक बिल प्रस्तुत नहीं किए गए तो फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने ऑपरेटर को निर्देश दिया कि परिवादी से राशि लेकर 10-15 दिन अपने पास रखे और बाद में उन्हें सौंप दे। पहली किस्त के रूप में 4 लाख लेने की योजना थी। गौरतलब है कि एसीबी ने 16 फरवरी को ट्रैप कार्रवाई में 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा था। इसके बाद डॉ. योगेश शर्मा (नगर निगम हेरिटेज) और डॉ. राकेश कालोरिया (नगर निगम ग्रेटर) को गिरफ्तार किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery