Thursday, August, 14,2025

विधायकों की कलेक्टरों से दबंगई गंभीर और चिंता का विषय

जयपुर: जिलों में जनप्रतिनिधियों विशेषकर विधायकों की दबंगई और राज्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आए दिन जयपुर पहुंचती हैं। विभागों के जूनियर अधिकारियों अथवा छोटे कर्मचारियों से आगे जब बात पुलिस अधिकारियों और कलेक्टर तक पहुंच जाती है, तो फिर यह गंभीर और चिंतनीय हो जाती है। बाड़मेर का ताजा मामला उल्लेखनीय है। वहां के विधायक रविंद्र सिंह भाटी की दबंगई देखने को मिली है।

पिछले सप्ताह उन्होंने इलाके में खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के जूनियर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। तहसीलदार को तो धमकाया तक था। अब दो दिन पहले उन्होंने फिर दबंगई दिखाई। शिव में जमीन के एक मामले में एकत्र ग्रामीणों के बीच विधायक काफी उम्र हो गए और तहसीलदार व कलेक्टर के खिलाफ धमकी भरे लहजे में सख्त तेवर दिखाए "मैं इन्हें कमरे में बंद कर दूंगा, क्योंकि भय के बिना प्रीत नहीं होती है।" उन्होंने ग्रामीणों को उकसाते हुए सुझाया, "जब तक इन पर शिकंजा नहीं कसोगे, ये नहीं सुनेंगे। इनकी छाती पर बैठ जाओ। तभी डरेंगे कि कहीं नौकरी न खा जाएं।"

दरअसल, भाटी ने खेजड़ी प्रकरण के समय भी जिला कलेक्टर टीना डाबी के खिलाफ मोर्चा था, लेकिन तब कलेक्टर ने संयम और सहनशीलता दिखाई थी। सर्वविदित है कि टीना डाबी पूरे जिले में काफी जनप्रिय हैं। वे रात-दिन काम में जुटी रहती हैं। उनकी गिनती कर्मठ व योग्य कलेक्टरों में की जाती है। लगभग सभी जनप्रतिनिधि और राजनेता उनके कुशल व्यवहार के कायल हैं। ऐसे में भाटी का कलेक्टर के प्रति ऐसा व्यवहार उचित नहीं कहा जा सकता। दूसरे विधायक की ऐसी ही दबंगई कुछ दिन पहले चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिली थी। वहां भी कलेक्टर मामले के केंद्र में थे।

बात 21 मई की है। विधायक सुरेश धाकड़ फील्ड में दौरा कर रहे थे। उनके साथ कलेक्टर आलोक रंजन और अन्य कई अधिकारी भी चल रहे थे। इस क्रम में कलेक्टर बीच में रुक कर कुछ लोगों से चर्चा में लग गए। न जाने यह बात विधायक को क्यों नागवार लगी। वे पूरे प्रशासनिक अमले और आमजन के बीच कलेक्टर पर बिफर पड़े, "आप अलग से क्या अपनी पंचायती कर रहे हो। आपको मेरे साथ चलना चाहिए न कि अलग से दुकानदारी करनी चाहिए। आप मेरे से दूर भाग रहे हो।" विधायक के ये तेवर देख लोग अवाक रह गए थे। घटना मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। आलोक रंजन (2013 बैच आईएएस) जनवरी 2024 से चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर पद पर काबिज हैं। इससे पहले तीन जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। ऐसे में वे इस कुर्सी की जिम्मेदारी बखूबी जानते हैं।

किसी जिले से उनके खिलाफ कोई शिकायत सामने नहीं आई। वे कर्मठ और कुशल युवा आईएएस हैं। उनके साथ विधायक का व्यवहार अनुचित था। जिलों में कलेक्टर सरकार का सबसे बड़ा अधिकारी व प्रतिनिधि होता है। गरिमा, प्रतिष्ठा, भरोसा और जिम्मेदारी इसकी कुर्सी के पाये हैं। ऐसे में कलेक्टर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ अस्वीकार्य है।

IAS नेहा गिरी भी डेपुटेशन पर दिल्ली जाएंगी

आईएएस नेहा गिरी (2010 बैच) भी सेंट्रल डेपुटेशन पर जा रही है। उन्हें राज्य सरकार ने एनओसी दे दी है, लेकिन वे दिल्ली में किसी मिनिस्ट्री में नहीं जाएंगी बल्कि केंद्र सरकार के अन्य संस्थान में ही दिल्ली जाएंगी। उनके पति इंद्रजीत सिंह (2010 बैच) की हाल ही दिल्ली में पोस्टिंग हो गई है। दो दिन पहले ही सांस्कृतिक मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर उनके 5 साल के लिए डेपुटेशन पर नियुक्ति के आदेश हुए हैं। नेहा अभी लाइवलीहुड प्रोजेक्ट की मिशन डायरेक्टर हैं।

आईएएस में प्रमोट होने वाले अफसरों के नामों की चर्चा

भदर स्टेट सर्विसेज से आईएएस में प्रमोट होने वाले 4 अधिकारियों के नाम सामने नहीं आए है, लेकिन चर्चा है कि इनमें एक अधिकारी लेखा सेवा का, एक बीमा विभाग का, एक सांख्यिकी विभाग का और एक अधिकारी आयोजना विभाग का है। एक बार फाइल राज्य सरकार से दिल्ली चली जाए, उसके बाद डीओपीटी वहां से नोटिफिकेशन जारी करेगा। तब ये अधिकारी आईएएस बनेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery