Friday, April, 10,2026

तय समय से 4-5 माह पहले दौड़ सकती है फेज-2 की मेट्रो

जयपुर: जयपुर मेट्रो के फेज-2 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार से सैंक्शन नोट मिलते ही राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएमआरसीएल) अनुबंधित फर्म को कार्यादेश जारी कर देगा और निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। डीपीआर में दूसरे चरण के काम को पूरा करने और मेट्रो संचालन शुरू करने की डेडलाइन सितंबर 2031 तय की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सतत मॉनिटरिंग और राजस्थान मेट्रो अधिकारियों की तेज गति के कारण पूरा काम 4-5 महीने पहले यानी अप्रैल-मई 2031 तक पूरा हो सकता है। इससे टोड़ी मोड़ से प्रहलादपुरा तक की मेट्रो लाइन तय समय से पहले यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।

डीपीआर के अनुसार मौके पर निर्माण कार्य शुरू करने की डेडलाइन दिसंबर 2026 थी, लेकिन आरएमआरसीएल ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं। सैंक्शन नोट मिलते ही इस महीने में ही कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू किया जा सकता है। जनरल कंसल्टेंट की नियुक्ति की डेडलाइन जून, 2026 थी, लेकिन डीएमआरसी को पहले ही नियुक्त कर लिया गया है। पैकेजिंग और निविदा आमंत्रण की डेडलाइन सितंबर 2026 थी, जबकि पहले पैकेज की निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। शेष पैकेजों की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं और आगामी चार महीनों में इन्हें पूरा करने की योजना है। केंद्र सरकार से फाइनल स्वीकृति की डेडलाइन दिसंबर 2025 थी, लेकिन कैबिनेट ने अप्रैल 2026 में मंजूरी दी। इसके बावजूद बाकी सभी कार्य डेडलाइन से आगे चल रहे हैं।

खासाकोठी स्टेशन पर इंटरचेंज

  • अब खासाकोठी स्टेशन से ही पहले चरण और दूसरे चरण की मेट्रो लाइनों के बीच सीधा इंटरचेंज होगा। दोनों लाइनों के बीच दूरी मात्र 100-150 मीटर रहेगी, जिसे यात्री आसानी से पैदल तय कर सकेंगे। इससे यात्रियों को लंबा फुट ओवर ब्रिज (650 मीटर) या स्परलाइन (1.6 किमी) का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • पहले प्रस्तावित जयपुर जंक्शन को खासाकोठी से फुट ओवर ब्रिज से जोड़ने और गवर्नमेंट हॉस्टल से चांदपोल तक स्पर लाइन बनाने का प्लान रद्द कर दिया गया है। केंद्र के अधिकारियों का तर्क था कि इतनी लंबी पैदल दूरी यात्रियों के लिए असुविधाजनक होगी।
  • खासाकोठी स्टेशन पहले चरण की लाइन के काफी नजदीक बनेगा। निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए पहले चरण के संचालन को अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है।

दूसरे चरण की परियोजना की मुख्य विशेषताएं

दूसरे चरण में 41 किमी लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे (34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड)। यह कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक जाएगा और सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड जैसे महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगा। कुल लागत ₹13,037.66 करोड़ है। परियोजना का कार्यान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएमआरसीएल) करेगा, जो केंद्र और राजस्थान सरकार का 50:50 संयुक्त उद्यम है। यह विस्तार जयपुर में यातायात की भीड़ को कम करेगा, प्रदूषण घटाएगा और शहर को आधुनिक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery