Friday, September, 26,2025

मार्च 2026 से शुरू होगा मेट्रो फेज-2 का निर्माण कार्य

जयपुर:  जयपुर मेट्रो के फेज-2 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय के आंतरिक वित्त विभाग ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है, जिसे केंद्रीय स्वीकृति प्रक्रिया में अहम पड़ाव माना जा रहा है। वर्तमान में डीपीआर पर अंतर-मंत्रालयी चर्चा (इंटर-मिनिस्ट्रियल डिस्कशन) चल रही है, जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय इस पर मंथन कर रहे हैं।

मंजूरी के बाद डीपीआर के आधार पर निविदा जारी की जाएगी, जिससे दूसरे फेज का निर्माण कार्य शुरू हो सके। इस परियोजना के तहत 42.95 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी, जिसकी कुल लागत 12,260 करोड़ रुपए आंकी गई है।

42.95 किमी का कॉरिडोर, 12,260 करोड़ की लागत

जयपुर मेट्रो का दूसरा फेज शहर के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। इसमें 42.95 किमी लंबा कॉरिडोर शामिल है। इस परियोजना की लागत 12,260 करोड़ रुपए है, जिसमें 60% हिस्सा ऋण के रूप में लिया जाएगा, जबकि शेष 20-20% हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार वहन करेंगी। इस परियोजना से जयपुर की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery