Thursday, April, 30,2026

जयपुर मेट्रो फेज-2 को केंद्र की मंजूरी... मिलेगी नई रफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 13,037.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट शहर की यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। मेट्रो का दूसरा चरण प्रहलादपुरा (सीतापुरा) मे टोडी मोड़ (हरमाड़ा) तक फैलेगा। लगभग 41 किलोमीटर लंबे इस नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर पर कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें अधिकांश एलिवेटेड स्टेशन होंगे, जबकि एयरपोर्ट क्षेत्र में अंडरग्राउंड स्टेशन विकसित किए जाएंगे। यह कॉरिडोर शहर के उत्तर और दक्षिण हिस्सों को सीधे जोड़ेगा, जिससे दैनिक आवागमन पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। जयपुर मेट्रो फेज-2 सिर्फ एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि शहर की रफ्तार, अर्थव्यवस्था और जीवनशैली को नई दिशा देने वाला कदम साबित हो सकता है।

प्रमुख इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी

फेज-2 के तहत मेट्रो लाइन शहर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करेगी, जिनमें सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए (विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया), जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल व स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर शामिल हैं। इससे औद्योगिक, चिकित्सा, शैक्षणिक और रिहायशी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

इंटीग्रेटेड मेट्रो नेटवर्क

जयपुर मेट्रो का यह नया चरण मौजूदा फेज-1 कॉरिडोर से इंटरचेंज और फीडर सिस्टम के जरिए जोड़ा जाएगा। वर्तमान में जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित फेज-1 में 11.64 किमी लंबा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर है, जिसमें 11 स्टेशन हैं और रोजाना करीब 60 हजार यात्री सफर करते हैं। फेज-2 के शुरू होने के बाद यह संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है, जिससे पूरा शहर एकीकृत मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

केंद्र-राज्य की साझेदारी

यह परियोजना 50-50% साझेदारी में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पूरी की जाएगी। परियोजना का क्रियान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड करेगा। इसके लिए इक्विटी के साथ-साथ वित्तीय संस्थानों से ऋण भी लिया जाएगा।

'विकसित राजस्थान' के संकल्प को देगा मजबूतीः सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर जयपुर के उत्तर और दक्षिण हिस्सों को जोड़ते हुए शहर को आधुनिक, स्मार्ट और भविष्य उन्मुख परिवहन प्रणाली की ओर ले जाएगा। यह कॉरिडोर 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को भी मजबूती देगा।

फेज-2 के ये होंगे मेट्रो स्टेशन

टोडी मोड़, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, पानीपेच, कलक्ट्रेट, खासा कोठी सर्किल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्किल, रामबाग सर्किल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर स्टेशन, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, बीटू बायपास चौराहा, पिंजरापोल गोशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभा मार्ग, जेईसीसी सीतापुरा, गोनेर मोड़, बीलवा, बीलवा कलां, सहारा सिटी, प्रहलादपुरा।

दूसरा बड़ा फैसला... रिफाइनरी की बढ़ी हुई लागत ₹79,459 करोड़ को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRL) परियोजना की लागत बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। परियोजना लागत ₹43,129 करोड़ से बढ़ाकर ₹79,459 करोड़ कर दी गई है। साथ ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कौपर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा ₹8,962 करोड़ के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को भी स्वीकृति मिली है। इस वृद्धि के बाद एचपीसीएल का कुल इक्विटी निवेश बढ़कर ₹19,600 करोड़ हो जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery