Monday, March, 16,2026

विकास का ब्लूप्रिंट तैयार, शहर के ट्रांसपोर्ट को मिलेगी नई रफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर में मेट्रो विस्तार और शहरी आधारभूत ढांचे को गति देने के लिए जेडीए की 218वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। फेज-1सी के लिए 919 वर्गमीटर अस्थायी भूमि, दौलतपुरा में 2.01 हेक्टेयर भूमि विनिमय, फेज-2 के लिए 3,882 व 8,000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि तथा झोटवाड़ा क्षेत्र में एसटीपी निर्माण के लिए 20,000 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई।

बैठक जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इसमें जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फेज-1सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) कार्य के लिए 919 वर्गमीटर भूमि अस्थायी रूप से आवंटित की गई। साथ ही अलाइनमेंट में आ रही वन विभाग की भूमि के बदले राजस्व ग्राम दौलतपुरा, तहसील आमेर में 2.01 हेक्टेयर भूमि विनिमय के तहत स्वीकृत की गई, जिससे परियोजना में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

फेज-2 के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले योजना, निवारू रोड झोटवाड़ा में 3,882 वर्गमीटर तथा ग्राम शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में 8,000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई है।

वहीं, राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीवर संबंधी कार्यों के लिए राजस्व ग्राम पचार, तहसील कालवाड़ में 20,000 वर्गमीटर भूमि एसटीपी निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। इन निर्णयों से मेट्रो विस्तार कार्यों को गति मिलने के साथ राजधानी में सार्वजनिक परिवहन और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

द्रव्यवती लिंक रोड का सुधार, पुलिया की बढ़ाई जाएगी ऊंचाई

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई फैसले लिए गए, जिनसे यातायात दबाव में कमी आने की उम्मीद है। बैठक के बाद निर्देश दिए गए कि द्रव्यवती नदी लिंक रोड को बॉक्स डालकर ऊंचा किया जाए। यह सड़क सीकर रोड और विद्याधर नगर से आने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। सुधार कार्य से अंबाबाड़ी तिराहे और झोटवाड़ा रोड पर यातायात दबाव कम होगा। टोंक रोड पर लायंस कॉलोनी कट को बंद करने का निर्णय लिया गया। यह बी-2 बाईपास चौराहे से सांगानेर थाने तक के मार्ग में स्थित था। इस कदम से वाहनों का प्रवाह सुचारु होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

स्टेट हैंगर चौराहे पर सर्किल का निर्माण

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्टेट हैंगर चौराहे पर 25 मीटर व्यास का सर्किल बनाया जाएगा। चारों ओर 10.5 मीटर मार्गाधिकार रहेगा। जेडीए और यातायात पुलिस के संयुक्त निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास ओवरब्रिज का निर्माण

दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास फुट ओवरब्रिज अथवा दुपहिया वाहन ओवरब्रिज का निर्माण बीओटी आधार पर किया जाएगा। निगम को शहर के अन्य फुट ओवरब्रिजों का सर्वे करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे उनकी उपयोगिता का आकलन कर भविष्य में आवश्यक सुधार किए जा सकें।

फ्लाईओवर व रेलवे ओवरब्रिज के नीचे विकसित होंगे यू-टर्न

शहर के फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिजों के नीचे यू-टर्न विकसित किए जाएंगे। इससे नजदीकी डिवाइडर कट बंद किए जाएंगे और वाहन चालक आसानी से दूसरी दिशा में जा सकेंगे। इस पहल की शुरुआत सांगानेर फ्लाईओवर से होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery