Tuesday, August, 12,2025

बीच रास्ते में अटकी मेट्रो... ढाई घंटे में 25 से अधिक फेरे प्रभावित

जयपुर: राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मानसरोवर से बड़ी चौपड़ के बीच चलने वाली मेट्रो सुबह करीब छह बजे से सॉफ्टवेयर फॉल्ट और पावर सप्लाई की समस्या के कारण बार-बार बीच रास्ते में रुकती रही। इस कारण करीब ढाई घंटे तक मेट्रो का संचालन बाधित रहा और हजारों यात्री फंसे रहे। कई यात्री समय पर दफ्तर, अस्पताल और रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाए। जानकारी के मुताबिक, मेट्रो में पहली गड़बड़ी सुबह श्याम नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जब मानसरोवर से बड़ी चौपड़ जा रही ट्रेन अचानक रास्ते में रुक गई। इसके बाद चालक ने तकनीकी स्टाफ को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचकर ट्रेन को धीरे-धीरे खींचते हुए स्टेशन तक लाए। जांच में सॉफ्टवेयर फॉल्ट और पावर सप्लाई की समस्या सामने आई।

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी के चलते सुबह ढाई घंटे में 25 से अधिक ट्रिप प्रभावित हुए, साथ ही 6 से 7 बार अलग-अलग स्थानों पर मेट्रो ट्रेनें रुकीं। तकनीकी टीम ने सुबह 8:30 बजे तक सॉफ्टवेयर और पावर सप्लाई की समस्याएं दुरुस्त कर दी, जिसके बाद मेट्रो का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो पाया। मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेटो की कुल दूरी 11.3 किलोमीटर है, जिसे तय करने में सामान्यतः 26 मिनट लगते हैं। इस रूट पर न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ सहित कुल 11 स्टेशन आते हैं।

सैकड़ों यात्रियों को हुई परेशानी

सोमवार को मेट्रो सेवाओं में आई गड़बड़ी का असर खासतौर पर सरकारी दफ्तरों, निजी कंपनियों और बाजारों में काम करने वाले हजारों लोगों पर पड़ा। चांदपोल, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन और बड़ी चौपड़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेट्रो प्रशासन को ऐसी स्थिति में तुरंत सूचना देनी चाहिए थी, ताकि लोग वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर पाते। वहीं, मेट्रो संचालन में आई गड़बड़ी के कारण मेट्रो स्टाफ ने यात्रियों को टिकट देने से भी मना कर दिया। जयपुर मेट्रो का पहला ट्रिप सुबह 5:20 बजे शुरू होता है और रात 10:15 बजे तक संचालित होता है, लेकिन सोमवार सुबह तकनीकी खामी के चलते यह व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हालांकि, मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि अब सारी तकनीकी दिक्कतें दूर कर दी गई है और सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery