Saturday, February, 21,2026

शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरी मावठा सरोवर की बोटिंग

जयपुर: जयपुर के आमेर स्थित मावठा सरोवर में बोटिंग सेवा शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान पर्यटन निगम ने जोधपुर की जसराज इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के साथ 5 वर्ष का अनुबंध किया है, लेकिन 20 फरवरी को बिना आरटीओ रजिस्ट्रेशन के 8 पैडल बोट्स ट्रायल के नाम पर सरोवर में उतार दी गईं। दो दिन से ये बोट्स बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के संचालित हो रही हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जसराज इंफ्रा के प्रतिनिधि सुमित सिंह ने स्वीकार किया कि बोट्स की फिटनेस नेवल अधिकारी से करवाई गई है और आरटीओ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।

प्रश्न यह है कि यदि बोटिंग के दौरान कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी? बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बोट्स कानूनी रूप से वैध नहीं मानी जातीं। उधर, केसर क्यारी क्षेत्र में पानी के भीतर चट्टानों की जांच की जा रही है। नावों के टकराव की आशंका को देखते हुए तकनीकी टीम लगातार परीक्षण कर रही है। अहमदाबाद से शिकारे 22-23 फरवरी तक पहुंचने की संभावना है, जबकि उदयपुर से अतिरिक्त नावें मंगाई जा रही हैं। 25 फरवरी या उसके बाद आधिकारिक नौका विहार शुरू किया जाएगा। लाइव लोकसंगीत वाली लग्जरी बोट को विशेष आकर्षण बनाने की योजना है, लेकिन शुरुआती विवाद ने परियोजना की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery