Thursday, April, 30,2026

न्यू आतिश मार्केट में लगी आग, चपेट में आए 18 ऑफिस

जयपुर: मानसरोवर स्थित न्यू आतिश मार्केट के सन्नी मार्ट की 5वीं मंजिल पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे एसी कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। इस अग्निकांड में कम्प्यूटर, एसी, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।

आग की सूचना मिलने पर मानसरोवर फायर स्टेशन की 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए एरियल हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन की सहायता ली गई। पुलिस के अनुसार, सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। थर्मल इक्यूलेशन कंपनी के डायरेक्टर हरेंद्र पटेल ने बताया कि कंपनी ऑफिस में गार्ड तैनात थे, जिन्होंने आग लगते ही तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। आग से करीब 1200 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में फैले ऑफिस का 1 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। बिल्डर द्वारा छोड़ी गई कई कमियों की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग बुझाने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वह तेजी से फैलती गई और करीब 18 अन्य ऑफिसों को भी चपेट में ले लिया।

नेहरू गार्डन के सामने खड़ी कार में लगी आग

टोंक रोड पर नेहरू गार्डन के सामने खड़ी एक कार में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची गांधी नगर थाना पुलिस ने दमकल की सहायता से आग बुझाई। आग बरकत नगर निवासी मोहनलाल अग्रवाल की कार में लगी थी। सुबह करीब 8 बजे वे नेहरू गार्डन में घूमने आए थे। कार गार्डन के बाहर खड़ी कर वह घूमने चले गए। पीछे से सड़क पर खड़ी उनकी कार में अचानक आग लग गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery