Monday, December, 15,2025

कार व ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 5 घायल

जयपुर: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ईको कार रविवार को मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रतनपुरा के पास ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक जने ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रायसर थानाधिकारी हेमराज सिंह मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी 9 यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर निम्स अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड में करवा कर जाम खुलवाया।

हादसे में इनकी गई जानें

हादसे में सुनील (36) पुत्र नफे सिंह जाट निवासी शिमला कैथूल (हरियाणा), भगवानाराम (50) पुत्र मामराज विश्नोई निवासी नोखा बीकानेर, विकास पुत्र भगवानाराम विश्नोई निवासी नोखा बीकानेर व सुधांश सिंह (42) पुत्र सुभाष निवासी नेकपुर बरेली यूपी की मौत हो गई।

दुर्घटना में ये हुए घायल

हादसे में अमित (30) पुत्र रामफल निवासी शिमला कैथूल हरियाणा, अनिल (32) पुत्र धर्मसिंह निवासी कैथूल हरियाणा, विमला पत्नी भगवानाराम विश्नोई (मृतक की पत्नी) व कार चालक लोकेश मीणा निवासी निकटपुरी दौसा घायल हो गए। एक घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery