Wednesday, October, 28,2026

मंडी व्यापारियों का यूजर चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

जयपुर: सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियों में व्यापार पर 0.50 प्रतिशत यूजर चार्ज लगाने के निर्णय के विरोध में प्रदेशभर के मंडी व्यापारियों ने बुधवार को जयपुर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

व्यापारियों ने इस निर्णय को किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं, तीनों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए यूजर चार्ज तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। इस दौरान राजधानी उपज कृषि मंडी के अध्यक्ष रामचरण नाटाणी, मंत्री अविनाश जैन, सहमंत्री सतीश पापड़ीवाल, सूरजपोल मंडी अध्यक्ष मयंक ठाकुरिया, मुहाना खाद्य पदार्थ व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य मंडियों के व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि मंडी परिसर में व्यापार पर ही यह यूजर चार्ज लगाया गया है, जिससे मंडी के भीतर सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं और ग्राहक मंडियों से दूरी बनाने लगे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इससे भ्रष्टाचार और निरीक्षक राज फिर से बढ़ेगा। इस आदेश से मंडियों में कारोबार ठप पड़ने की स्थिति बन गई है और हजारों व्यापारी बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो राज्यभर के व्यापारी संगठित आंदोलन करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि मंडियों का व्यापार मुख्य रूप से खरीफ और रबी सीजन में दो माह के लिए सक्रिय रहता है, ऐसे में यह यूजर चार्ज लागू रहने से सैकड़ों मुनीम, पल्लेदार और कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery