Friday, September, 26,2025

सीएम ने महारानी फार्म लिंक ब्रिज का किया लोकार्पण

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मानसरोवर क्षेत्र में महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया। लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से पुलिया का नवीन निर्माण बॉक्स कल्वर्ट पद्धति से किया गया और इसकी ऊंचाई 2 मीटर तक बढ़ाई गई। इस कार्य से बारिश के दौरान द्रव्यवती नदी के जल प्रवाह से पुलिया पर यातायात अवरुद्ध नहीं होगा, जिससे हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पुलिया दुर्गापुरा टोंक रोड क्षेत्र को मानसरोवर से जोड़ती है और महारानी फार्म एवं अग्रवाल फार्म के बीच स्थित है। पूर्व में पुलिया की ऊंचाई कम होने से वर्षा के समय नदी का पानी पुलिया के ऊपर बहकर निकलता था, जिससे यातायात बाधित हो जाता था। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, नगर निगम ग्रेटर उप-महापौर पुनीत कर्णावट, जेडीए और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वाहन चालकों को राहत

जयपुर विकास प्राधिकरण (IDA) ने पुलिया का निर्माण कार्य पूरा किया। चौड़ाई बढ़ाने के लिए चार बॉक्स कल्वर्ट (चार-चार मीटर के) बनाए गए है, जिससे नदी का जल प्रवाह नियंत्रित रहेगा और बरसात में भी यातायात बाधित नहीं होगा। पुलिया का निर्माण कार्य लगभग साढ़े आठ महीने तक बंद था और अब पुनः खुलने से वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह नवीनीकरण कार्य स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

सीएम ने उत्तराखंड बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री के ट्रकों को किया रवाना

उत्तराखंड बाढ़ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ग्रेटर नगर निगम उप-महापौर पुनीत कर्णावट, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक रघुनाथ नरेड़ी, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्णमोहन शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह राहत सामग्री भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा जनसहयोग से भेजी जा रही है। राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री एवं कंबल शामिल हैं। इस प्रकार कुल 11 ट्रक उत्तराखंड भेजे जाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery