Tuesday, February, 10,2026

बदमाशों का तांडव, कार में की तोड़फोड़, घर पर पथराव

जयपुर: जयपुर की एक पॉश कॉलोनी में गुरुवार रात बदमाशों ने जमकर दहशत फैलाई। मालवीय नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी सहित 15-20 बदमाश चार गाड़ियों में सवार होकर मालवीय नगर सेक्टर-10 निवासी किशन मीणा (32) के घर पहुंचे। बदमाश डंडों और सरियों से लैस थे। उन्होंने पहले किशन की कार में जमकर तोड़फोड़ की, फिर घर पर पथराव किया और अंदर घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, किशन मीणा भी जवाहर सर्किल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि किशन गोपालपुरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान मनीष
सैनी, अक्षय सैनी, हनी टाइगर, रोहित वर्मा समेत अन्य बदमाशों ने उसका पीछा किया और कार रोकने की कोशिश की। किशन किसी तरह बचकर घर पहुंचकर अंदर घुस गया, लेकिन बदमाश कॉलोनी में हंगामा करते हुए कारों में तोड़फोड़ करते रहे। कॉलोनीवासियों के इकट्ठा होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery