Friday, June, 27,2025

असामाजिक गतिविधियों से क्षेत्रवासी परेशान

जयपुर: मालवीय नगर की शांति को पिछले कुछ महीनों से लगातार खतरा उत्पन्न हो रहा है। मुख्य शिवानंद मार्ग पर बिना अनुमति चल रहे 'चाय आश्रम' और इसके सामने स्थित एक शराब/बीयर बार ने स्थानीय निवासियों की नींद हराम कर दी है। एफ ब्लॉक समिति के अनुसार, ये दोनों प्रतिष्ठान न केवल अतिक्रमण कर रहे हैं, बल्कि शाम 6 बजे से देर रात तक असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 'चाय आश्रम' बिना किसी वैध लाइसेंस के फुटपाथ पर संचालित हो रहा है, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। वहीं, शराब बार से बढ़ रही भीड़, शोर-शराबा और पार्किंग की समस्या ने कानून- व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है। एफ ब्लॉक समिति के पदाधिकारियों ने संबंधित प्रशासन से अपील की है कि इन अवैध और असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र की पुरानी गरिमा और शांति बहाल हो सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery