Thursday, January, 29,2026

मकर संक्रांति पर पतंगें भी दिखाएंगी सेना का पराक्रम

जयपुर: जयपुर के आसमान में इस मकर संक्रांति को सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि देशभक्ति और साहस की कहानी भी उड़ती नजर आएगी। 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में शहर में पहली बार आयोजित होने वाली आर्मी परेड से पहले ही बाजारों में ऑपरेशन सिंदूर थीम वाली पतंगें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

इन पतंगों पर कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे नायकों के चित्रों के साथ तिरंगा लहराता नजर आएगा। खास बात यह है  कि अग्नि-5 मिसाइल की आकृति को तिरंगे रंगों वाले धुएं में उड़ते हुए दर्शाया गया है, जो भारत की सामरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। पतंगों की यह उड़ान यह संदेश देगी कि स्वतंत्रता और सुरक्षा की उड़ान कभी रुकी नहीं है। मकर संक्रांति को लेकर हांडीपुरा, किशनपोल, हल्दियों का रास्ता, घी वालों का रास्ता और चांदपोल बाजार में दिन-रात खरीदारी जारी है। फोर-कॉट का मांझा बजट में होने के कारण बच्चों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। 450 रुपए की चरखी में डोर की गुणवत्ता बेहतर है।

500 रुपए में 100 पतंगें

किशनपोल बाजार के पतंगों के होलसेल व्यापारी चांद भाई ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर दुश्मन के नापाक इरादों को तकनीक की मदद से खाक में मिला दिया। भारतीय सेना को हमारा दिल से सैल्यूट है, इसी भावना को हमने पतंगों की थीम में उतारा है। यह पतंगें इसी साल लॉन्च की गई हैं और 100 पतंगों की कीमत 500 रुपए रखी गई है। बाजार में मैदानी मांझा भी बिक रहा है, जिसकी कीमत 550 रुपए से शुरू हो रही है। जयपुर में बिकने वाला अधिकांश मांझा बरेली से आता है, जो पूरी तरह कॉटन से बना होता है और किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। बरेली में पूरा परिवार मिलकर मांझा तैयार करता है, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहती हैं। बरेली शहर में करीब 75% काम पतंग और मांझे से जुड़ा हुआ है। इस व्यवसाय से मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों समुदायों के परिवारों को रोजगार मिल रहा है। जीएसटी रिफॉर्म के बाद इस साल पतंग के कागज पर 18% जीएसटी बढ़ा दी गई है, जिससे पतंगें महंगी हो गई हैं।

अग्नि-5 से प्रेरित 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम

ऑपरेशन सिंदूर की पतंगों की मिसाइल कलाकृति अग्नि-5 से प्रेरित है। यह थीम युवा पीढ़ी को तकनीकी शक्ति और साहस से जोड़ने का कार्य करेगी। व्यापारियों का मानना है कि इस बार पतंगें सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और प्रेरणा का माध्यम बनेंगी। मकर संक्रांति पर यह आयोजन तिरंगे के रंगों के साथ-साथ सेना की वीरता और वैज्ञानिकों की मेहनत को भी आसमान में चमकता हुआ दिखाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery