Thursday, January, 29,2026

मकर संक्रांति पर 'मौत की डोर' बेलगाम... प्रशासन रहा बेखबर

जयपुर: मकर संक्रांति के त्योहार पर जयपुर में पतंगबाजी का जोश चरम पर रहा। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया, छतों पर पेच काटने की गूंज सुनाई दी, लेकिन इस उत्साह के बीच एक खतरनाक हकीकत भी सामने आई। प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज (सिंथेटिक/प्लास्टिक जैसा) मांझा खुलेआम बिकता और इस्तेमाल होता नजर आया, जिससे इंसानों और पक्षियों की जान पर गंभीर खतरा मंडराता रहा। राज्य सरकार ने चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पहले से सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। पशुपालन विभाग और पुलिस की ओर से त्योहार से पहले एडवाइजरी भी जारी की गई थी, जिसमें इसे जानलेवा बताते हुए
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद पुराने शहर, विद्याधर नगर और आसपास के इलाकों में दुकानदार इसे 'स्पेशल मजबूत मांझा' के नाम पर छिपकर बेचते रहे। लोग इसे खरीदकर पतंग उड़ाते दिखे। रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारी दिनों में इसकी जमकर खरीद-फरोख्त हुई।

कटी पतंगों में चाइनीज मांझा, लोग हैरान

कई जगहों से ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें कटकर आई पतंगों की डोर प्लास्टिक जैसी चमकदार और बेहद धारदार थी। लोग इसे देखकर हैरान और परेशान हुए, क्योंकि यह सामान्य सूती मांझे से बिल्कुल अलग और कहीं ज्यादा खतरनाक था। विद्याधर नगर के 9 वर्षीय तन्मय कुमार भारद्वाज ने बताया कि असली मांझे जैसी दिखने वाली यह प्लास्टिक जैसी डोर कटी पतंगों के साथ बड़ी संख्या में पहुंची। यह जोर लगाने पर भी नहीं टूटती थी, केवल कैंची से काटने पर ही कट रही थी। वहीं 15 वर्षीय सुप्रियांश ने बताया कि यह जानलेवा मांझा ऐसा था, जो गोल-गोल चरखी के आकार में ही गुच्छा बन रहा था। बहुत सी पतंगों पर यही मांझा लगा हुआ था।

पुलिस की नहीं दिखी सख्ती

इस बार पुलिस और प्रशासन की ओर से पहले जैसी सख्ती नजर नहीं आई। बाजारों में छापेमारी और जब्ती की खबरें भी कम रहीं, जिससे प्रतिबंध का उल्लंघन आसानी से होता रहा। पर्यावरण और पशु प्रेमी संगठनों ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों के पंख काट देता है, बल्कि इंसानों की गर्दन तक चीर सकता है।

गत वर्ष हुई थी सख्त कार्रवाई

2025 में मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे (घातक नायलॉन धागे) की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। संक्रांति से पहले और त्योहार के दिन पुलिस की कई टीमों ने बाजारों, पतंग की दुकानों और मुख्य सड़कों पर सघन जांच की थी। हर थाना क्षेत्र में विभिन्न थानों और स्पेशल टीमों द्वारा सैकड़ों दुकानों और स्थानों पर छापेमारी एवं जांच की गई थी। अभियान के दौरान कई किलो चाइनीज मांझा जब्त किया गया और कुछ दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

150 लोग घायल, 500 पक्षी जख्मी

मकर संक्रांति पर मांझे से कटने के कारण करीब 150 लोग घायल हुए। अधिकांश मामलों में सिर, गर्दन और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। पक्षियों की स्थिति और भी चिंताजनक रही। विभिन्न संगठनों के अनुसार 500 से अधिक पक्षी-ज्यादातर कबूतर, चील आदि-मांझे से घायल हुए। हालात से निपटने के लिए शहरभर में 50 से अधिक स्थानों पर विशेष उपचार शिविर लगाए गए और हेल्पलाइन भी जारी की गई। इको रेस्क्यूअर्स फाउंडेशन के डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि मालवीय नगर सेक्टर-4 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पक्षियों के लिए शिविर लगाया गया, जहां एक ही कैंप में 55 पक्षी उपचार के लिए लाए गए। वहीं राजस्थान जन मंच ट्रस्ट पक्षी चिकित्सालय की ओर से जयपुर में 22 स्थानों पर बर्ड रेस्क्यू कैंप संचालित किए जा रहे हैं। चिकित्सालय के कमल लोचन ने बताया कि 13 जनवरी को 30-35 पक्षियों का उपचार किया गया, जबकि मकर संक्रांति को 200 से अधिक पक्षियों का इलाज किया गया। इसके अलावा कई एनजीओ द्वारा निःशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर लगाए गए। होप एंड बियॉन्ड और राजस्थान वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए शिविर में 120 कबूतर, 15 चीले, 1 ईगल, टिटहरी, तोता, किंगफिशर, बटेर (क्वेल), उल्लू, बन उल्लू और स्पॉटेड आउलेट सहित कई पक्षियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू और उपचार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery