Tuesday, April, 08,2025

मध्यप्रदेश में व्यापारी दंपती सुसाइड मामला : गहलोत ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल

जयपुर : मध्यप्रदेश में व्यापारी दंपती के सुसाइड करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईडी के अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर व्यापारी दंपती का सुसाइड बेहद चिंतित करने वाला है। गहलोत ने कहा कि ईडी क्या अब सीधे ही भाजपा के लिए काम करने लग गई है? उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि केंद्र सरकार संसद में संविधान पर चर्चा करते हुए बड़ी-बड़ी बात कर रही है और दूसरी तरफ आम लोगों को जांच एजेंसियों की ओर से विपक्षी पार्टी का समर्थन करने पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसी बातें सामने आ रही हैं।

सुसाइड नोट में व्यापारी ने लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इनके बच्चों द्वारा शामिल होने एवं अपनी गुल्लक उन्हें देने के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया गया। गहलोत ने कहा कि घटना से लगता है कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा करना चाहती है। ऐसी घटनाएं इतिहास में हुईं तानाशाही की घटनाओं की याद दिलाती है, जहां आम जनता का सरकार का विरोध करने पर ही सेना, पुलिस, इंटेलिजेंस और तमाम सरकारी एजेंसियों की ओर से दमन किया गया था। देश की जनता को सोचना चाहिए कि ऐसी घटनाओं के बाद देश में लोकतंत्र का क्या भविष्य रहेगा?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery